घर बैठे ऑनलाइन खोले SBI में PPF अकाउंट, और जानिए क्या हैं इसके फायदे– दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप घर बैठे ऑनलाइन SBI में PPF अकाउंट कैसे खोल सकते हैं। और इसके क्या क्या फायदे हैं। दोस्तों PPF सरकार की एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। दोस्तों यह स्कीम आम पब्लिक के लिए होती है। इसमें कोई भी अपना खाता खुलवा कर कोई भी पैसा जमा कर सकता है।
दोस्तों यह एक तरीके का आप सेविंग फंड मान सकते है। और PPF खाता आप किसी भी बैंक या डाकघर से खुलवा सकते हैं। आपको इसमें कोई परेशानी नहीं होगी और आपका खाता जल्दी भी खुल जाएगा। और इसके लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है। जो डाक्यूमेंट्स मैं अभी नीचे आपको बताऊंगा। तो आप हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें। क्योंकि हमने इससे जुड़ी सारी जानकारियां अपने आर्टिकल में आपको बताई है।
Read More – मनी प्लानिंग कैसे करें? मनी प्लानिंग के 3 टिप्स
दोस्तों बैंकों में PPF खाते की बात करें तो यहां पर सबसे ज्यादा पॉपुलर भारतीय स्टेट बैंक का PPF खाता है। और यह अकाउंट ब्रांच में या ऑनलाइन के जरिए भी आप इसे खोल सकते हैं। और SBI ग्राहक अब अपने इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग सुविधा के माध्यम से कभी भी और किसी भी समय ऑनलाइन अपना PPF अकाउंट को खोल सकते हैं, और उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप भी खोलना चाहते हैं। अपना PPF अकाउंट तो आप इसे पूरा पढ़ें ताकि आपको आगे कोई परेशानी ना आए।
ऑनलाइन SBI PPF अकाउंट को खोलने के लिए, आपको इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है-
दोस्तों इसके लिए आपका आधार कार्ड का नंबर आपके SBI सेविंग अकाउंट से जुड़ा होना चाहिए। इस चीज का आपको ध्यान रखना है। और दूसरा आपका जो मोबाइल नंबर है। वह भी आपके आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए। और वह मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए। क्योंकि उस पर आपको एक ओटीपी रिसीव होगा। इसलिए आपको इन दोनों बातों का जरूर ध्यान रखना है। नहीं तो आपको आगे परेशानी आ सकती है।
इन स्टेप्स को फोलो करके आप यहां SBI PPF खाता ऑनलाइन खोल सकते है-
- दोस्तों सबसे पहले तो आपको अपना एक यूजर नेम और अपने पासवर्ड के साथ आपको SBI ऑनलाइन अकाउंट के अंदर लॉगइन करना होगा।
- उसके बाद आपको रिक्वेस्ट एंड इंक्वायरी इस पर क्लिक करना। होगा और फिर आपको dropdown-menu से न्यू PPF अकाउंट पर क्लिक करके सेलेक्ट करना होगा।
- फिर आपको न्यू PPF अकाउंट पेज पर भेज दिया जाएगा। यहां पर आपको अपना परमानेंट अकाउंट नंबर सहित एग्जिट इन कस्टमर की डिटेल्स शो होने लगेंगी।
- दोस्तों फिर आपको अपना ब्राउज़र कोर्ट को भरना होगा। जिसमें आप अपना PPF अकाउंट खोलना चाहते हैं।
- फिर आपको यहां पर कुछ पर्सनल डिटेल्स भरनी है। और फिर उसे वेरीफाई करने के लिए प्रोसीड पर क्लिक करना है।
- सम्मिट पर क्लिक करने के बाद। आपको एक डायलॉग बॉक्स मिलेगा जिसमें लिखा होगा। आपका फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो चुका है। इसमें आपका रेफरेंस नंबर भी होगा।
- अब आप को दिए गए संदर्भ संख्या के साथ ही फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है।
- अब दोस्तों आप टैब प्रिंट PPF ऑनलाइन एप्लीकेशन से अकाउंट खोलने का फॉर्म प्रिंट करवा लें। और फिर उसे 30 दिनों के अंदर केवाईसी दस्तावेजों को लेकर। और एक तस्वीर के साथ शाखा पर चले जाएं।
SBI में PPF खाते की विशेषताएं-
- दोस्तों इसके अंदर आपको साल में कम से कम बस ₹500 जमा करने होते हैं।
- दोस्तों इसकी अवधि 15 सालों तक होती है। और आप इसे 1 या 5 साल के लिए भी बढ़ा सकते हैं।
- दोस्तों इस में ब्याज का निर्धारण सरकार करती है।
- दोस्तों इस के अंदर आपके खाते में ब्याज का भुगतान 31 मार्च को किया जाता है।
- और इस खाते में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स से छूट का फायदा भी मिलता है।
- आप इस के अंदर एक से ज्यादा नॉमिनी के नाम भी दे सकते हैं।
दोस्तों हम उम्मीद करते हैं आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी होगी आप इसे आगे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।