Trickywould

Technology In Hindi

Menu
  • Home
  • Business
  • Insurance
  • Investmant
  • Loan
  • Mutual Fund
  • Share Market
Menu
एसबीआई फिक्स डिपॉजिट प्लान क्या है?

एसबीआई फिक्स डिपॉजिट प्लान क्या है? एसबीआई फिक्स डिपॉजिट प्लान की विशेषताएं तथा इसके लाभ

Posted on May 26, 2021June 27, 2021 by admin

एसबीआई फिक्स डिपॉजिट प्लान क्या है? एसबीआई फिक्स डिपॉजिट प्लान की विशेषताएं तथा इसके लाभ – दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत यूज़फुल तथा महत्वपूर्ण टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फिक्स डिपॉजिट प्लान के बारे में जानकारी देंगे। इसी के साथ साथ हम एसबीआई फिक्स डिपॉजिट प्लान की कुछ मुख्य विशेषताएं तथा इसके लाभ बताएंगे। इस आर्टिकल में आपको एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट में खाता खुलवाने से संबंधित जरूरी जानकारी भी दी गई है। तो दोस्तों अगर आप यह सभी महत्वपूर्ण जानकारियां पाना चाहते हैं आर्टिकल को आखरी तक जरूर पढ़िए।

जब भी हम बैंक जाते हैं वहां पर पैसे जमा करते हैं तो बैंक के मैनेजर के द्वारा हमें फिक्स डिपाजिट करवाने की सलाह दी जाती है। जैसा कि आप सभी को पता है हम अपने भविष्य को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं और इसीलिए छोटी-छोटी बचत करते हैं। बचत करने के लिए लोग बैंक में एक खाता खोलते है। इसके बाद लगभग हर महीने इस खाते में कुछ रुपए जमा किए जाते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है हमें कुछ पैसों की जरूरत पड़ती है और हम बैंक जाकर अपने वह पैसे निकाल लेते हैं। बाद में हम यह पैसे बैंक में जमा नहीं कर पाते। इस तरह धीरे-धीरे करके हमारे बैंक की सभी जमा पूंजी खर्चा हो जाती है।

Read More – एलआईसी की कुछ सबसे भरोसेमंद पॉलिसी

बाद में भविष्य में जो हमें कभी धन की आवश्यकता पड़ती है तो हमारा बैंक अकाउंट खाली होता है। आपके साथ यह घटना ना हो और आपके बैंक में हमेशा भविष्य के लिए कुछ रुपए सुरक्षित रहें इसके लिए आप फिक्स डिपॉजिट प्लान का सहारा ले सकते हैं। फिक्स डिपाजिट के अंतर्गत एक ऐसी पॉलिसी लाई जाती है जिसमें आपको एक निश्चित अवधि के लिए अपना पैसा बैंक में रखना पड़ता है। इस अवधि के बीच में आप अपना धन बैंक से नहीं निकाल सकते।

वैसे तो आज जितनी भी बैंक है वह सभी आपको फिक्स डिपाजिट की सुविधाएं दे रही है। लेकिन इनमें से कुछ बैंक ऐसी हैं जो आपको फिक्स्ड डिपॉजिट पर बहुत कम ब्याज दर प्रदान करती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको एसबीआई फिक्स डिपॉजिट प्लान के बारे में समझाएंगे क्योंकि एसबीआई एक ऐसी बैंक है जो आपको हर बैंक से ज्यादा ब्याज देती है।

एसबीआई फिक्स डिपॉजिट प्लान क्या है?

इससे पहले कि हम आपको एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान की विशेषताएं तथा इसके लाभ बताएं आपको यह पता होना चाहिए कि एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान किसे कहते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दूं यह बैंक के द्वारा जारी की गई एक स्कीम है। इस स्कीम में आपको एक साथ एक बार में एक निश्चित धनराशि जैसे कि 50000 100000 500000 या जितनी आप चाहे उतनी जमा करनी पड़ती है। यह धनराशि आप एक निश्चित समय के लिए जमा करते हैं। इस धनराशि को आप 1 साल 2 साल 5 साल 10 साल के लिए जमा कर सकते हैं।

जब आप यह पैसे बैंक में जमा करते हैं तो आपके पैसों का एक फिक्स डिपाजिट तैयार कर दिया जाता है। इस फिक्स डिपाजिट का पैसा आप बीच में नहीं निकाल सकते हैं। यह पैसा आपको तभी निकालने को मिलेगा जब आप की समय अवधि पूरी हो जाएगी। जब आप की समय अवधि पूरी हो जाए तब आप यह पैसा निकाल सकते हैं इसमें आपको ढेर सारा ब्याज जोड़ कर दिया जाता है।

आइए हम आपको इसे एक उदाहरण के द्वारा समझाते हैं। आपने फिक्स डिपाजिट योजना में अपना ₹50000 जमा किया तो 1 साल बाद आपको अपने फिक्स डिपाजिट का ब्याज लगभग ढाई ₹2000 मिलेगा। आप जितना ज्यादा पैसा डिपॉजिट करेंगे आपको उतना ही ज्यादा ब्याज मिलेगा। आशा करता हूं अब आपको पता चल गया होगा फिक्स डिपाजिट किसे कहते हैं।

एसबीआई फिक्स डिपाजिट की विशेषताएं

आप में से बहुत से लोग सोच रहे होंगे कि फिक्स डिपाजिट हम किसी भी बैंक में कर सकते हैं तो आखिर हम एसबीआई का चयन क्यों करें? एसबीआई में आपको ऐसे ढेर सारी विशेषताएं मिल जाती हैं जो आपको किसी अन्य बैंक में नहीं मिलती है। एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान के कुछ मुख्य विशेषताओं के बारे में नीचे बताया गया है।

  • SBI फिक्स डिपाजिट योजना 1961 अधिनियम के अनुसार रजिस्टर्ड है।
  • बैंक में होने वाले उतार-चढ़ाव से आपकी डिपॉजिट राशि पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। आपको आपका पूरा ब्याज दिया जाएगा।
  • यदि आप बीच में किसी इमरजेंसी के कारण अपनी एफडी ख़तम करवाना चाहते हैं तो इसकी सुविधा आपको मिल जाती है।
  • अपनी समय अवधि पूरी होने पर आप अपनी फिक्स डिपाजिट राशि को रिन्यू कर सकते हैं। रिन्यू करने पर आपको अधिक धन मिलेगा।
  • एसबीआई बैंक में अगर आप फिक्स डिपाजिट करते हैं तो आपके धन की संपूर्ण जिम्मेदारी एसबीआई बैंक की होगी।

निष्कर्ष

दोस्तों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान के बारे में बताया। हमने आपको बताया एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान क्या है? एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान की विशेषताएं क्या है? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ये 5 छोटे स्टॉक आपको शेयर मार्केट में करा सकते हैं बड़ा मुनाफा
  • 3 बेस्ट SIP ऑप्शन, जहां पर आप पा सकते हैं सुरक्षित और अच्छा रिटर्न
  • टॉप 5 फंड, 2 साल में पैसा कर दिया 3 गुना
  • SBI Credit Card के 11 फायदे
  • Amazon Pay ICICI Credit Card क्या है? और इसके फायदे
  • सबसे तेजी से पैसे बढ़ाने वाले 5 जबरदस्त म्युचुअल फंड स्कीम
  • दशहरा, दिवाली के पहले खरीदें ये 5 शेयर, बाद में मिल सकता है बेहतर मुनाफा
  • PPF या ELSS, किसमें निवेश करना सही विकल्प है?
  • 5 इक्विटी स्कीम जिन्होंने दिया 100 गुना से अधिक रिटर्न
  • अक्टूबर में ये 5 शेयर्स दिला सकते हैं भविष्य में बेहतर मुनाफा

Categories

  • Blog (11)
  • Business (6)
  • Insurance (7)
  • Investmant (15)
  • Loan (8)
  • Mutual Fund (12)
  • Share Market (8)
  • Trading Application (3)

Archives

  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021

Site Information

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2022 Trickywould | Design: Newspaperly WordPress Theme