Trickywould

Technology In Hindi

Menu
  • Home
  • Business
  • Insurance
  • Investmant
  • Loan
  • Mutual Fund
  • Share Market
Menu
एलआईसी की कुछ सबसे भरोसेमंद पॉलिसी

एलआईसी की कुछ सबसे भरोसेमंद पॉलिसी

Posted on May 28, 2021June 27, 2021 by admin

एलआईसी की कुछ सबसे भरोसेमंद पॉलिसी – दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत इंपोर्टेंट तथा यूज़फुल टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको एलआईसी की कुछ सबसे सर्वश्रेष्ठ पॉलिसी के बारे में जानकारी देंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे एलआईसी की सबसे भरोसेमंद कौन पॉलिसी कौन-कौन सी हैं? तो दोस्तों अगर आप भी एलआईसी कि पॉलिसी के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं आर्टिकल को आखरी तक पूरा पढ़िए।

एलआईसी कंपनी के बारे में आप सभी ने जरूर सुना होगा। एलआईसी का फुल फॉर्म लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन होता है जिसे हम हिंदी में भारतीय जीवन बीमा निगम कहते हैं। एलआईसी कंपनी को भारत की सबसे लोकप्रिय तथा भरोसेमंद बीमा कंपनी में गिना जाता है। एलआईसी कंपनी को भारत सरकार ने अपने अंडर में रिकॉग्नाइज कर लिया था जिस वजह से लोगों का भरोसा एलआईसी के ऊपर और ज्यादा बढ़ गया है।

एलआईसी पिछले 50 वर्षों से भी ज्यादा समय से लोगों को बीमा प्रोवाइड कर रही है। एलआईसी की स्थापना 1956 में हुई थी तब से यह कंपनी लगातार लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। एलआईसी हम सभी के लिए ढेर सारी ऐसी बीमा पॉलिसी लेकर आती है जिनके द्वारा हमें ढेर सारे लाभ मिलते हैं।

Read More – भारत में Life Insurance Policy कितने तरह की होती है?

बहुत लोग ऐसे होते हैं जो एलआईसी में अपना पैसा इन्वेस्ट करने का प्लान बनाते हैं लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आता कि आखिर एलआईसी की कौन सी पॉलिसी में पैसा इन्वेस्ट करना चाहिए। एलआईसी के पास आज 100 से भी ज्यादा बीमा पॉलिसी है। लेकिन हम सब में अपना पैसा इन्वेस्ट नहीं कर सकते। दोस्तों अगर आपको समझ में नहीं आ रहा है कि आपको कौन सी पॉलिसी खरीदना चाहिए तो आज हम आपको कुछ ऐसी एलआईसी पॉलिसी के बारे में बताएंगे जो आपके लिए निश्चित रूप से लाभदायक साबित होगी।

आज इस आर्टिकल में हम आपको एलआईसी के कुछ सबसे अच्छे पॉलिसी प्लान बताएंगे। अगर आप चाहें तो हमारे द्वारा बताए गए एलआईसी की पॉलिसी प्लान खरीद कर ढेर सारे लाभ पा सकते हैं।

एलआईसी की सबसे भरोसेमंद बीमा पॉलिसी

एलआईसी की कुछ सबसे भरोसेमंद बीमा पॉलिसी के बारे में नीचे बताया गया है।

LIC E-Term Plan

यह एलआईसी की एक बहुत लोकप्रिय बीमा पॉलिसी है। यह बीमा पॉलिसी अब से लगभग 2 वर्ष पहले शुरू की गई थी। आज लाखों लोगों ने इस बीमा पॉलिसी को खरीदा है। इस बीमा पॉलिसी के अंदर सबसे अच्छी बात यह है कि यह बीमा पॉलिसी पूरी तरह से डिजिटल है। कहने का मतलब है कि इस बीमा पॉलिसी का एक एप्लीकेशन उपलब्ध है आप जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप इस बीमा पॉलिसी को खरीद सकते हैं और इसमें पैसे जमा कर सकते हैं। इस बीमा पॉलिसी को खरीदने के लिए किसी भी प्रकार के एजेंट की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

इस बीमा पॉलिसी में आपको सालाना एक निश्चित धनराशि जमा करनी पड़ती है। यह धनराशि आप न्यूनतम 10 वर्ष तथा अधिकतम 60 वर्ष तक जमा कर सकते हैं। इसके बाद भविष्य में जब कभी आपके साथ कोई दुर्घटना होती है मृत्यु हो जाती है तो आपके परिजनों को लगभग ₹250000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है तो आप इस पॉलिसी को खरीद सकते हैं।

LIC New Children’s Money Back Plan

यह एक 3 साल की बीमा पॉलिसी है। यह बीमा पॉलिसी मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है जिनके घर में कोई छोटे बच्चे हैं। इस बीमा पॉलिसी में आपको 3 साल तक एक निश्चित धनराशि जमा करनी पड़ती है। इसके बाद आपको कुछ रुपए अतिरिक्त जोड़कर वापस किए जाते हैं।

अगर आप भविष्य में अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं उनकी शादी करना चाहते हैं तो इसमें ढेर सारा पैसा लगता है जिसके लिए आपके पास एलआईसी न्यू चाइल्ड मनी बैक प्लान पॉलिसी होनी चाहिए। यह पॉलिसी वर्ष 2015 से लगातार लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।

LIC New Jeevan Anand Plan

यह भी LIC की एक बहुत महत्वपूर्ण बीमा पॉलिसी है जिसको लोगों ने खूब पसंद किया है। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है तो आप इस बीमा पॉलिसी का लाभ उठा सकते हैं। इस बीमा पॉलिसी में आपको हर 90 दिनों के अंतराल में एक निश्चित धनराशि जमा करनी पड़ती है। यह पैसे आप 60 वर्ष तक की आयु तक जमा कर सकते हैं। यह एक बीमा कवर पॉलिसी योजना है। अतः अगर किसी दुर्घटना में आप की मृत्यु हो जाती है या फिर आपको अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आती है तो उसका सारा खर्चा एलआईसी कंपनी के द्वारा उठाया जाएगा।

LIC Jeevan Saral

जैसा कि आपको इस पॉलिसी का नाम पढ़ कर पता चल रहा होगा कि यह पॉलिसी आपके जीवन को सरल बनाने के लिए बनाई गई है। अगर आप भविष्य में एकमुश्त रकम पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको छोटी-छोटी सेविंग करना होगा। यह सेविंग आप एलआईसी जीवन सरल बीमा पॉलिसी के अंदर कर सकते हैं। इसमें आपको हर महीने या हर 3 महीने में कुछ पैसे जमा करने होंगे। बाद में आपको ब्याज सहित यह पैसे वापस किए जाएंगे जो किसी काम में आप लगा सकते हैं।

निष्कर्ष

तो दोस्तों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको एलआईसी की कुछ सबसे बेहतरीन बीमा पॉलिसी के बारे में बताया। आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ये 5 छोटे स्टॉक आपको शेयर मार्केट में करा सकते हैं बड़ा मुनाफा
  • 3 बेस्ट SIP ऑप्शन, जहां पर आप पा सकते हैं सुरक्षित और अच्छा रिटर्न
  • टॉप 5 फंड, 2 साल में पैसा कर दिया 3 गुना
  • SBI Credit Card के 11 फायदे
  • Amazon Pay ICICI Credit Card क्या है? और इसके फायदे
  • सबसे तेजी से पैसे बढ़ाने वाले 5 जबरदस्त म्युचुअल फंड स्कीम
  • दशहरा, दिवाली के पहले खरीदें ये 5 शेयर, बाद में मिल सकता है बेहतर मुनाफा
  • PPF या ELSS, किसमें निवेश करना सही विकल्प है?
  • 5 इक्विटी स्कीम जिन्होंने दिया 100 गुना से अधिक रिटर्न
  • अक्टूबर में ये 5 शेयर्स दिला सकते हैं भविष्य में बेहतर मुनाफा

Categories

  • Blog (11)
  • Business (6)
  • Insurance (7)
  • Investmant (15)
  • Loan (8)
  • Mutual Fund (12)
  • Share Market (8)
  • Trading Application (3)

Archives

  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021

Site Information

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2023 Trickywould | Design: Newspaperly WordPress Theme